देश
Lok Sabha Election 2024 Live: शाम 5 बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने भी डाला वोट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपना वोट डाला.
लोकसभा चुनाव के शाम पांच बजे तक वोटिंग प्रतिशत 60.19 रहा जिसमें असम – 74.86, बिहार – 56.01, छत्तीसगढ़ – 66.87, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव – 65.23, गोवा – 72.52, गुजरात – 55.22, कर्नाटक – 66.05, मध्य प्रदेश – 62.28, महाराष्ट्र – 53.40, उत्तर प्रदेश – 55.13 और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत रहा.
‘हमने ऐसा पहली बार किया’ डल लेक इलाके में होम वोटिंग पर बोले पीठासीन अधिकारी
पीठासीन अधिकारी शराफत अली खान ने कहा, ”हमने ऐसा पहली बार किया है. ये ‘होम वोटिंग’ भारत के लोकतंत्र के बारे में खुद बताती है. कुछ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता श्रीनगर में हैं जिनके लिए इस ‘होम वोटिंग’ की व्यवस्था की जा रही है. हम यहां तीन वोटों के लिए हैं जो आज डाले जाने हैं.”