खेल
LIVE: भारत का तीसरा विकेट गिरा, धवन, विजय और कोहली हुए आउट
- 407 Views
- September 30, 2016
- By sochindia
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
विराट कोहली नौ रन बनाकर हुए आउट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर 250वां टेस्ट मैच खेल रही है. लंच तक 53 रन पर टीम इंडिया के तीन विकेट गिर चुके हैं.पहले शिखर धवन एक रन बनाकर आउट हुए. फिर मुरली विजय नौ रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी नौ पर आउट हुए.पुजारा (31) और रहाणे (2) रन बनाकर खेल रहे हैं. धवन और विजय को तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने आउट किया और कप्तान कोहली ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने.
बीमारी के चलते विलियम्सन दूसरे टेस्ट से बाहर
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा. विलियम्सन बीमारी के चलते इस टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं. उनकी जगह रॉल टेलर को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है. कानपुर टेस्ट मैच में विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी की थी.
देखिए लाइव स्कोर :
कपिल देव ने घंटी बजाकर की शुरुआत
भारतीय पारी शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ईडन गार्डन में लॉर्ड्स की तरह हाल ही में लगाई गई घंटी को बजाकर मैच की औपचारिक शुरुआत की.
नहीं मिला गंभीर को मौका
कानपुर टेस्ट मैच में चोट की वजह से बाहर हुए केएल राहुल की जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन कोलकाता टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली है. गंभीर की दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. उन्होंने घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत के पास है नंबर एक टेस्ट टीम बनने का मौका
टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है. अब ‘विराट’ सेना की निगाहें कोलकाता टेस्ट मैच जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने पर है. भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया है. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की और दो मैच ड्रॉ रहे. तीन मैचों की सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम पाकिस्तान से एक स्थान पीछे थी और अब उसकी निगाहें कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर हैं.
स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगी पिच
कानपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी. आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 16 विकेट झटके थे. ईडन गार्डन्स का विकेट भी स्पिन गेंदबाजों से लिए मददगार साबित होगा. हालांकि कोलकाता की विकेट नई बनाई गई है. जिसका इस्तेमाल पहली बार हो रहा है.पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के मुताबिक कोलकाता पिच पर नमी रहेगी. गेंदबाजों को शुरुआत में टर्न नहीं मिलेगा.
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन.
न्यूजीलैंड : रॉस टेलर (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.