Kabhi Eid Kabhi Diwali: दर्शकों के अगले नए साल में सलमान खान लगाएंगे चार चांद, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
nobanner
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों को ज्यादातर ईद और अन्य त्योहरों पर रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के जश्न को दोगुना कर देती है। इसी साल उनकी फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ आई थी और अब भाईजान अपने फैंस को फिर से एक और सरप्राइज देने को तैयार हैं। साजिद नाडियावाला संग उनकी आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसकी जानकारी नाडियावाला ग्रैंडसन ने सलमान और साजिद नाडियावाला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट के जरिए दी है।
Tags
salman
Share this: