खेल
INDvsNZ: मोहाली में जीत के साथ सीरीज़ जीत की तरफ बढ़ना चाहेगी टीम इंडिया
- 533 Views
- October 23, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मौजूदा विश्व कप उप-विजेता न्यूजीलैंड की टीम भले भारत के खिलाफ दोनों एकदिवसीय मैचों में दमदार प्रदर्शन वाली छवि नहीं छोड़ पाई हो, लेकिन दूसरे मैच में नजदीकी जीत के साथ उसने भारतीय टीम को मनोवैज्ञानिक दबाव में जरूर ला दिया है. पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर चल रहीं दोनों टीमें अब तीसरे मैच के लिए पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रविवार को आमने-सामने होंगी.
इस मैच से निश्चित तौर पर दोनों ही टीमें जीत हासिल कर श्रृंखला में बढ़त लेना चाहेंगी.
जहां तक भारत की बात है तो उन्हें पिछले मैच में की गई गलतियों से सीखना होगा. दिल्ली में हुए पिछले मैच में औसत लक्ष्य के आगे भारतीय बल्लेबाजी रेत का ढेर साबित हुई थी. सबसे चिंताजनक है सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा के बल्ले का खामोश रहना. पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाने वाले विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं, लेकिन टीम के हित के लिए यह अच्छी बात नहीं है.
हालांकि बात भारतीय गेंदबाजी की करें तो अब तक वह उच्च स्तरीय साबित हुई है. नई गेंद से उमेश यादव और पांड्या सफल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह ने अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है. रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में स्पिन की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मिश्रा के नेतृत्व में हालांकि स्पिन आक्रमण धारदार नहीं दिखा है.
वहीं दूसरे मैच को जीत कर किवी टीम का आत्मविश्वास निश्चित ही ऊंचा होगा. उसकी निगाहें भी बढ़त हासिल करने पर होंगी.
दूसरा एकदिवसीय जीतने के बाद भी किवी टीम बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है. उनकी सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी है. सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और कप्तान केन विलियमसन के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं कर सका है.
टिम साउदी चोट के चलते पूरी श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में ट्रेंट बाउल्ट और मैट हेनरी पर जिम्मेदारी बढ़ गई है.
मोहाली का इतिहास भारत के पक्ष में रहा है. भारत ने यहां कुल 13 मैच खेले हैं जिनमें से उसे आठ में जीत मिली है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.