खेल
India vs West Indies: वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम का एलान, शिखर धवन को सौंपी गई टीम की कमान
इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. 3 वनडे मैचों के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं रविंद्र जडेजा उपकप्तान रहेंगे.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
भारत का वेस्टइंडीज दौरा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से होगी. पहला वनडे 22 को, दूसरा 24 को और तीसरा 27 जुलाई को खेला जाएगा. सभी मुकाबले क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेले जाएंगे. वहीं पहला टी20 29 जुलाई को और आखिरी 7 अगस्त को खेला जाएगा.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 22 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
दूसरा वनडे: 24 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
तीसरा वनडे: 27 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद
दूसरा टी20: 1 अगस्त, वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो
तीसरा टी20: 2 अगस्त, वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो
चौथा टी20: 6 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
पांचवां टी20: 7 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.