खेल
ICC को खत लिखेगी BCCI- आतंक समर्थक देश के साथ खत्म हो क्रिकेट संबंध
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैठक में यह फैसला हुआ है कि वह ICC को खत लिखकर आतंक को समर्थन देने वाले देश के साथ भविष्य में क्रिकेट संबंध खत्म करना चाहती है. इसके अलावा एक बार BCCI टीम इंडिया के साथ बातचीत के बाद यह तय करेगी कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं. प्रशासकों की समिति (सीओए) अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक BCCI के अधिकारियों और प्रशासकों की समिति ने कोई ठोस फैसला लेने से पहले कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और एमएस धोनी के साथ बातचीत करने का फैसला किया है. BCCI के सीईओ राहुल जौहरी 27 फरवरी को ICC के प्रस्तावित कार्यक्रम में यह मांग उठा सकते हैं कि पुलवामा हमले के बाद देश में गुस्से के माहौल है और ऐसे माहौल में भारत इस पड़ोसी मुल्क के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता.
यदि भारत वास्तव में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले ग्रुप मैच को रद्द करने का निर्णय लेता है, तो BCCI को ICC से भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है और यहां तक कि भारी जुर्माना भी लग सकता है.