राजनीति
GST पर मिडनाइट मेगा शो में शामिल नहीं होंगे नीतीश, कांग्रेस ने भी किया किनारा
- 243 Views
- June 30, 2017
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
देश का सबसे बड़ा कर सुधार बताया जा रहा जीएसटी शुक्रवार रात 12 बजे लॉन्च होगा. संसद भवन में इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में राजनीति के कई दिग्गज एक साथ जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समेत देश की नामचीन हस्तियां इस पल की गवाह बनेंगी.
वहीं विपक्ष इस समारोह से दूर रहेगा, वहीं जीएसटी पर पीएम मोदी का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. उनकी तरफ से बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को कई कार्यक्रम में शामिल होना है.
कांग्रेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी को समझना होगा कि जीएसटी को लॉन्च करने और उसे लागू करने में काफी अंतर है.