दुनिया
EXCLUSIVE: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में 24 ट्रेनिंग कैंपों को ISI ने खाली कराया
- 510 Views
- October 01, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सेना के एक्शन से खौफ में पाकिस्तानी आतंकी
इंडियन आर्मी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके में आतंकी खौफ में हैं. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी ट्रेनिंग कैंपों से आतंकी भागने लगे हैं. पीओके में 24 आतंकी कैंपों को खाली करा लिया गया है. बुघवार-गुरुवार की रात भारतीय सेना के कमांडोज ने पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किया था और 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था. उनके बचाव में आए पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.
इंडियन एक्शन का दिखने लगा असर
अब इस कार्रवाई का असर दिखने लगा है. 300 से ज्यादा आतंकी पीओके के ट्रेनिंग कैंपों से भाग खड़े हुए हैं. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीओके में ट्रेनिंग कैंपों में 500 से ज्यादा आतंकी थे. अब सिर्फ 200 के करीब हैं. ये आतंकी लॉन्चिंग पैड के तबाह किए जाने का असर है. आतंकवादी भारतीय सेना के खौफ में हैं. ISI ने पहले ही 16 से 17 आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को सैनिक ठिकानों में शिफ्ट शिफ्ट कर दिया था. लेकिन बाकी बचे 24 ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने खाली कर लिया है.
खाली कराए जा रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप
खाली किये गए आतंकी कैंपों में मुज़फ़्फ़राबाद के नज़दीक का लश्कर का मानशेरा का वो कैंप भी है जिसमें 26/11 के आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी. ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक आतंकियों में यह खौफ है कि अगला सर्जिकल स्ट्राइक कहीं उनके कैंप पर ना हो जाए और वह बेवजह मारे जाएं इसलिए ट्रेनिंग कैंप को खाली कर दिया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.