देश
Coronavirus के चलते कैंसिल हुई सलमान की इन दो फिल्मों की शूटिंग, फैंस हुए निराश
- 51 Views
- March 06, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) की शूटिंग कैंसिल हो गई है. सलमान फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग के लिए थाईलैंड जाने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मेकर्स ने इस फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी है.
थाईलैंड में ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ फिल्म का अहम हिस्सा शूट होने वाला था, लेकिन न तो सलमान न ही फिल्म के मेकर्स बीमारी को लेकर कोई जोखिम उठाना चाहते हैं और इसलिए ये फैसला किया गया है. सलमान खान के फैंस जो बेसब्री से उनकी फिल्मों के आने का इंतजार करते हैं, उन्हें इस खबर से निराशा हुई है. अब फिल्म देरी से रिलीज होगी.
बता दें कि ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं. सलमान खान खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस फिल्म में वह राधे की भूमिका में दिखाई देंगे. सलमान ने जब इस फिल्म की शूटिंग की थी, तब खुद इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी. सलमान खान के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा अहम किरदारों में होंगे.