खेल
CHAMPION: विराट पर भारी पड़े वॉर्नर, सनराइज़र्स हैदराबाद बनी IPL9 चैंपियन
- 230 Views
- May 30, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बेंगलुरू: बेन कटिंग के ऑलराउंड खेल और गेंदबाजों की सही समय पर दिलायी गयी शानदार वापसी से सनराइजर्स हैदराबाद ने क्रिस गेल के तूफान के सामने कुछ विषल पलों से गुजरने के बावजूद आज यहां बड़े स्कोर वाले फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ रन से हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
सनराइजर्स ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन फिर से उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ क्योंकि एक समय गेल के 38 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से बनाये गये 76 रन और कोहली(54) के एक और अर्धशतक से आरसीबी तेजी से जीत की तरफ बढ़ रहा था. आरसीबी का स्कोर 13वें ओवर में एक समय एक विकेट पर 140 रन था लेकिन इसके बाद सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और आखिर में कोहली की टीम को सात विकेट पर 200 रन तक ही पहुंचने दिया.
इससे पहले सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर, कटिंग और युवराज सिंह के प्रयासों से सात विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. कप्तान वार्नर ने 38 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाये. कटिंग ने 15 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं. युवराज ने 23 गेंदों पर 38 रन की दमदार पारी खेली.
सनराइजर्स पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसने लगातान तीन प्लेऑफ जीतकर खिताब अपने नाम किया. उसने एलिमिनिटेर में कोलकाता नाइटराइडर्स और फिर दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायन्स को हराया था. सनराइजर्स के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी. टूर्नामेंट में सर्वाधिक 23 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को आज भले ही कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी 13 गेंदों पर रन नहीं बने. उन्होंने चार ओवर में केवल 25 रन दिये. कटिंग ने 25 रन देकर दो विकेट लिये.
गेल ने बरिंदर सरां को शुरू में निशाने पर रखा और इस तेज गेंदबाज के पहले दो ओवरों में तीन गगनदायी छक्के लगाये. कटिंग का स्वागत उन्होंने छक्के और चौके से किया और जब मोएजेस हेनरिक्स ने गेंद थामी तो लॉंग ऑन पर सीधा छक्का जड़कर 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. हेनरिक्स के अगले ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके और छक्के जड़कर उनके हताश कर दिया. आखिर में कटिंग की गेंद पर उन्होंने थर्डमैन पर हवा में लहराता कैच थमाया.
कोहली ने रणनीतिक बल्लेबाजी. उन्होंने वार्नर के तुरूप के इक्के मुस्तफिजुर रहमान को निशाना बनाया जिससे सनराइजर्स की टीम पर दबाव बनना स्वाभाविक था. आरसीबी कप्तान ने सरां पर छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में उनकी गिल्लियां बिखर गयी जिससे उनका एक सत्र में 1000 रन पूरे करने का सपना अधूरा रह गया. कोहली ने 16 मैचों में 973 रन बनाये.
बिपुल शर्मा ने अगले ओवर में एबी डिविलियर्स(पांच) को आउट करके सनराइजर्स की कुछ उम्मीदें जगायी. केएल राहुल(11) भी नहीं चल पाये. कटिंग ने उनका आफ स्टंप थर्राया. उम्मीद थी कि वाटसन गेंदबाजी की अपनी कमी की यहां भरपायी करेंगे लेकिन वह भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. स्टुअर्ट बिन्नी(नौ) ने मुस्तफिजुर के इस ओवर में छक्का जड़कर आरसीबी खेमे में कुछ जोश भरा लेकिन आखिरी दो ओवर में 30 रन बनाना आसान नहीं था. ऐसे में बिन्नी रन आउट हो गये. सचिन बेबी ने मुस्तफिजुर की गेंद छह रन के लिये भेजी जिससे अंतिम ओवर में 18 रन का लक्ष्य रह गया था और भुवनेश्वर ने नौ रन देकर अपनी टीम को जीत दिलायी.
वाटसन को शुरू में वार्नर ने निशाना बनाया जबकि डेथ ओवरों में कटिंग ने उन पर चार छक्के जड़े. वाटसन ने चार ओवर में 61 रन लुटाये. इनमें से 24 रन उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में दिये जिसमें कटिंग के तीन छक्के शामिल हैं. वार्नर ने शुरू में वाटसन ही नहीं बल्कि गेल को भी आक्रमण से हटवाया था. उन्होंने एस अरविंद : 30 रन देकर दो विकेट : की गेंद पर थर्डमैन पर कैच थमाने से पहले केवल 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. आरसीबी को हालांकि पहली सफलता यजुवेंद्र चहल ने धवन को डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट कराकर दिलायी थी जबकि पिंच हिटर मोएजेस हेनरिक्स(चार) नहीं चल पाये थे.
वार्नर ने आईपीएल नौ में कुल 848 रन बनाये. युवराज ने क्रिस जोर्डन(45 रन देकर तीन विकेट) और चहल की गेंदों को छक्के लगाये लेकिन सनराइजर्स की डेथओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब दीपक हुड्डा(03) और युवराज तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटे. जोर्डन की गेंद पर युवराज सही टाइमिंग से शाट नहीं लगा पाये और एक्स्ट्रा कवर में वाटसन ने आगे गोता लगाकर कैच कर दिया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये.
आखिरी ओवरों में रन बनाने का जिम्मा कटिंग ने बखूबी संभाला. उन्होंने वाटसन पर मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का और फिर चौका लगाया लेकिन कोहली ने पारी का आखिरी ओवर फिर से इसी आलराउंडर को सौंप दिया. कटिंग ने अपने इस आस्ट्रेलियाई साथी पर कोई रहम नहीं दिखाया. पहली गेंद चार तो अगली दो गेंद छक्के के लिये गयी. इनमें से पहला छक्का तो 117 मीटर लंबा था जो स्टेडियम के बाहर चला गया. आखिरी गेंद भी कटिंग ने छक्का जड़ा.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.