मनोरंजन
Box Office पर सलमान की ‘भारत’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमा लिए इतने करोड़
सलमान खान की ईद रिलीज ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है और इसका फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया में आई खबर के मुताबिक भारत ने पहले दिन 43 से 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसी के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की सेकंड हाईएस्ट कमाई वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का नाम टॉप पर है. बता दें कि ‘भारत’ को क्रिटिक्स की रेटिंग में 3 से 5 के बीच स्टार दिए गए हैं.
‘भारत’ इसी के साथ सलमान की अबतक की रिलीज फिल्मों में भी ‘प्रेम रतन धन पायो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तोड़ने में कामयाब रहेगी. बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म एक्शन से इतर इमोशनल एंगल पर बनाई गई है जो लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो रही है.