खेल
BCCI के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया
- 292 Views
- February 06, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति (सीओए) के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
पता चला है कि अरोड़ा ने इस्तीफा कल शाम दिया क्योंकि उन्हें कहा गया था कि उन्हें मुंबई के क्रिकेट हाउस में स्थानांतरित करना होगा जहां बाकी स्टाफ काम करता है. वह हैदराबाद भी नहीं गए जहां भारत को नौ फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है.
दिल्ली कार्यालय के सभी कर्मचारी अनुराग ठाकुर के स्टाफ का हिस्सा थे और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें बर्खास्त किए जाने के बाद यह लगभग तय था कि उन्हें हटा दिया जाएगा. सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं दिया है बल्कि सिर्फ कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिर्फ इतना कहा है कि दिल्ली में अध्यक्ष के कार्यायल को बंद किया जाना चाहिए और दिल्ली कार्यालय में नियुक्त सभी लोगों को जाना होगा. हमने कभी निशांत का नाम नहीं लिया लेकिन अगर उसे दिल्ली कार्यालय से नियुक्त किया गया है तो उसे जाना होगा. लेकिन अगर उसका मीडिया मैनेजर का अनुबंध इसके दायरे में नहीं आता तो राहुल (बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी) अंतिम फैसला करेंगे. निशांत के विकल्प पर भी राहुल फैसला करेंगे.’’
अरोड़ा 18 महीने से बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर थे और वह ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, वेस्टइंडीज जैसे दौरों पर टीम के साथ जा चुके हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.