मनोरंजन
BB10, 24 October: इंडियावालों पर हुआ सिलेब्रिटीज का राज, बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए 7 सदस्य
- 496 Views
- October 25, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सिलेब्रिटी घर वालों को नॉमिनेट करने की चर्चा करना इंडियावाले कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ गई है. जी हां! बिग बॉस के घर में दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार के नॉमिनेशन लिए इंडियावाले आपस में चर्चा कर रहे थे कि वो किन सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते नॉमिनेट करेंगे. उनका ऐसा करना बिग बॉस के घर के एक अहम नियम का उल्लघन करना होता है. जिसके मद्देनजर बिग बॉस ने इंडियावालों को सजा के तौर पर घर के मालिक से सेवक बना दिया.
बढ़ी इंडियावालों के बीच तल्खियां
घर की सत्ता छिन जाने का दुख इंडियावाले कंटेस्टेंट्स पर साफ दिखाई दे रहा था. बिग बॉस के नए फरमान की वजह से आपसी मेल-जोल रखने वाले इंडियावालों की दोस्ती में अब तल्खियों की मिनार खड़ी होती नजर आ रही है. सेवक होने के लिहाज से अब घर का सारा काम इंडियावालों को करना था. सोमवार के एपिसोड में सेवक बनने के बाद इंडियावालों के झगड़े की शुरूआत लोकेश और मनु के बीच हुई. चाय बनाने और किचन के बाकी कामों को लेकर लोकेश और मनु आपस में भिड़ गए. मनु ने लोकेश को बेवकूफ (स्टूपिड) और पागल तक कह दिया. इसके बदले में लेकेश ने मनु से कहा, ‘यदि मैं पागल हूं, तो तुम डबल पागल हो.’
ओम स्वामी फिर आए सिलेब्रिटीज के निशाने पर
सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर ओम स्वामी अपनी कारस्तानियों की वजह से हमेशा ही रहते हैं. ओम स्वामी ने मालिक घर वालों की अनुमति के बिना जिम किया. उनका ऐसा करना ‘मालिक-सेवक’ की नियम के किताब के खिलाफ था. नियम की किताब को लेकर हुई बहस में आम कंटेस्टेंट नितिभा ने उन्हें डांतते हुए समझाया, ‘अब आपको (ओम स्वामी) नियम की किताब भी खोल कर पढ़वानी पड़ेगी’
मोनालिसा और मनु के बीच कुछ पक रहा है
सोमवार के एपिसोड में करन मेहरा और राहुल देव ने मोनालिसा और मनु पंजाबी की नजदीकियों की बात कर रहे थे. इसके अलावा करन मोनालिसा से बातचीत के दौरान उन्हें बता रहे थे कि मनु उनके नजदीक आने की कोशिश कर रहे हैं. करन के साथ बाकी सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स नें मोनालिसा को एक सिलेब्रिटीज की तरह रहने के अंदाज की याद दिलाई. इसके साथ बानी ये कहा, ‘यदि आपको ऐसा नॉर्मल लगता है तो फिर कोई बात नहीं.’ इस पर मोनालिसा ने इसे सकारात्मक लेते हुए कहा, ‘मेरे हिसाब से सब नॉर्मल है.’
आर रही है किसी की याद
सुबह की शुरुआत में बजा गाना ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ किसी की याद दिला गया. गार्डन एरिया में लगे प्रियंका के कटआउट को देख कर ओम स्वामी आंसू बहाते हुए दिखाई दिए. जिस पर लोपामुद्रा ने इसे मगरमच्छ के आंसू करार दिया, लोपा के मुताबिक ओम स्वामी सबका अटेंशन पाने की ऐसा कर रहे हैं.
हुआ ओपन नॉमिनेशन
इसके बाद बारी आती है इस हफ्ते की नॉमिनेशन की. इस हफ्ते गार्डन एरिया में ओपन नॉमिनेशन हुआ जिसमें सिलेब्रिटी और इंडियावाले कंटेस्टेंट्स को अपने अपोजिट टीम में से किन्हीं दो सदस्यों को नॉमिनेट करना था. इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में सिलेब्रिटीज कंटेस्टेंट्स में गौरव चोपड़ा, रोहन मेहरा और मोनालिसा हैं. वहीं इंडियावाले कंटेस्टेंट्स की तरफ से नॉमिनेट होने वाले सदस्यों का नाम है आकांक्षा शर्मा, मनु पंजाबी, नितिभा कौल और मनवीर गुर्जर.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.