खेल
BANvsENG: रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 22 रनों से हराया
- 462 Views
- October 24, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवे दिन इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 22 रनों से हरा दिया है. चौथे दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंचे इस मुकाबले में बांग्लादेश को इंग्लैंड पर अपनी पहली टेस्ट जीत के लिये 33 रनों की दरकार थी लेकिन सटोक्स ने बांग्लादेश की पारी के 82वें ओवर में तीन गेंदों पर 2 बल्लेबाज़ों को पगबधा आउट करके टीम के लिए मैच जीत लिया.
बांग्लादेश ने 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 253 रन बनाये थे. इंग्लैंड ने सुबह अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 228 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी टीम चौथी दिन के स्कोर में महज 7 रन जोड़कर 240 रन पर ऑलआउट हो गयी.
चौथे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की उम्मीदें रहमान पर टिकी हुई थी जो 59 रन बनाकर शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन पांचवे दिन कोई भी बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे सका और टीम जीत से 22 रन पहले ही धराशायी हो गई.
चौथे दिन बांग्लादेश के पांच विकेट 140 रन पर निकल गये थे जिसके बाद रहमान और कप्तान मुशफिकर रहीम ने छठे विकेट के लिये 87 रन जोड़कर इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचायी.
इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज ऑफ स्पिनर गैरेथ बैटी (65 रन देकर तीन) ने रहीम को शार्ट लेग पर कैच कराकर बांग्लादेश के उत्साही दर्शकों निराश कर दिया.
स्टुअर्ट ब्राड (26 रन देकर दो विकेट) ने इसके बाद मेहदी हसन और कामरूल इस्लाम को अपने लगातार ओवरों में आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया.
चौथे दिन लंच के बाद बैटी ने मोमिनुल हक (27) और महमुदुल्लाह (17) को पवेलियन भेजा. शाकिब अल हसन (24) ने हालांकि सकारात्मक शुरूआत की. जब लग रहा था कि वह इंग्लैंड के लिये खतरा बन सकते हैं तब मोईन अली ने उन्हें विकेट के पीछे कैच करा दिया.
बांग्लादेश जब लक्ष्य का पीछा करने के लिये उतरा तो ऑफ स्पिनर मोईन अली (60 रन देकर दो) ने तमीम इकबाल को ज्यादा देर नहीं टिकने दिया. लेग स्पिनर आदिल राशिद ने सलामी बल्लेबाज इमुरूल कायेस (43) का महत्वपूर्ण विकेट लिया जो इंग्लैंड के लिये खतरनाक दिख रहे थे.
कायेस ने अपनी 61 गेंद की पारी में छह चौके लगाये. इससे पहले इंग्लैंड की पारी सुबह पांचवें ओवर में ही समाप्त हो गयी. उसने आज केवल 12 रन जोड़े. स्टुअर्ट ब्राड (10) अपने कल के स्कोर पर रन आउट हो गये जबकि बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने बैटी को अपनी दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. क्रिस वोक्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे.