टेक्नोलॉजी
Apple Q1 2018: 88.3 अरब डॉलर के साथ कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा क्वार्टर
- 125 Views
- February 03, 2018
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आईफोन की बिक्री में गिरावट के बावजूद एपल ने 30 दिसंबर को खत्म होने वाले हॉलिडे क्वार्टर के दौरान 88.3 अरब डॉलर की कमाई की है. जोकि एक साल पहले इसी अवधि से 13% अधिक है. इससे एपल को कुल 20.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है. ये एपल के इतिहास का सबसे बड़ा क्वार्टर है.
हॉलिडे क्वार्टर में एपल ने कुल 7.73 करोड़ आईफोन्स की बिक्री की, जोकि कंपनी की एक साल पहले इसी अवधि में बेचे गए आईफोन्स की संख्या से 10 लाख कम है.
कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में उसके कुल 1.3 अरब सक्रिय डिवाइस काम कर रहे हैं. एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, “हम एपल के इतिहास के सबसे बड़े क्वार्टर की खबर देते हुए काफी खुश हैं. इसमें नए आईफोन से अबतक का सबसे अधिक रेवेन्यू कमाया है.”
कुक ने कहा, “आईफोन X की बिक्री हमारे उम्मीद से भी बेहतर हो रही है और नवंबर से इसकी बिक्री की शुरुआत से ही यह हमारा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना हुआ है.” इस तिमाही में एपल का कैश कलेक्शन 285.1 अरब डॉलर हो गया.
खास बात ये रही कि इस क्वार्टर में आईफोन X, आईफोन 8 और 8 प्लस बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहे. इस क्वार्टर में एपल ने 77.4 मिलियन आईफोन की शिपिंग की.