व्यापार
Air India का इंडिपेंडेंस डे ऑफर, 15 अगस्त तक सिर्फ 1199 रुपए में कीजिए हवाई सफर
- 508 Views
- August 09, 2016
- By sochindia
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया की तरफ से 15 अगस्त यानी इंडिपेंडेंस डे के मौके पर खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसमें 9 से 15 अगस्त के बीच टिकट बुक करवाने वाले को भारी छूट मिलेगी। एयरइंडिया की तरफ से इसे उनका अबतक का सबसे बेस्ट ऑफर बताया जा रहा है। डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए 1199 रुपए से 3799 रुपए तक का किराया है। जबकि विदेश यात्रा के लिए 15999 रुपए से 49999 रुपए तक का किराया है।
इसमें 9 से 15 अगस्त के बीच टिकट बुक करवाने वाले को भारी डिस्काउंट मिलेगा। डोमेस्टिक फ्लाइट पर सबसे कम किराया 1199 रुपए है जबकि विदेश यात्रा के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट 15999 रुपए है। इस ऑफर के तहत जो भी घरेलू फ्लाइट की टिकट बुक करवाएगा वह 22 अगस्त से 30 सितंबर के बीच सफर कर सकता है और विदेश जाने वालों को 15 सितंबर से 15 दिसंबर के बीच जाने का मौका मिलेगा। हर जगह का किराया अलग-अलग है। वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर बाकी जगहों के बारे में अधिक जानकारी ली जा सकती है।
गौर हो कि यह ऑफर 9 से 15 अगस्त के बीच टिकट बुक करवाने पर ही मिलेग। घरेलू टिकट की बुकिंग करवाने वाले यात्री 22 अगस्त और 30 सिंतबर 2016 के बीच कर सफर कर पाएंगे। विदेश के लिए टिकटों की बुकिंग पर 15 सितंबर से 15 दिसंबर के बीच मुसाफिरों को जाने को मिलेगा। यानी इस ऑफर के तहत मिलनेवाले टिकटों पर आप इन्हीं अवधि के बीच घरेलू या अंतरराष्ट्रीय सफर कर सकते हैं।