धर्म / आस्था
ABP न्यूज़ से बोले BJP नेता विनय कटियार, ‘राम मंदिर से कम कुछ मंजूर नहीं’
- 468 Views
- October 18, 2016
- By admin
- in धर्म / आस्था, समाचार
- 0 Comments
- Edit
यूपी में इन दिनों हर तरफ राम नाम की धुन सुनने को मिल रही है. हर राजनीतिक दल किसी ना किसी रुप में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राम के नाम को भुनाना चाहता है.
अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने अयोध्या में श्रीराम कथा म्यूजियम बनाने की घोषणा की तो सोमवार को अखिलेश यादव ने राजनैतिक पलटवार करते हुए रामकथा पर आधारित इंटरनेशनल थीम पार्क बनाने का एलान कर दिया.
इसी बीच बीजेपी के कद्दवार नेता विनय कटियार ने राम मंदिर को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे यूपी की राजनीति में राम मंदिर का मुद्दा फिर से जोर पकड़ सकता है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि उन्हें मंदिर से कम कुछ मंजूर नहीं है.
राम मंदिर पर बोलते हुए बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा कि ”अयोध्या में श्रीराम कथा पर बनने वाला म्यूजियम महज एक लॉलीपॉप है, हमें मंदिर से कम कुछ मंजूर नहीं है.”’
केवल इतना ही नहीं इस दौरान विनय कटियार ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस समय यूपी में राम भक्तों की हत्यारी सरकार है.