दुनिया
सऊदी में फंसे बेरोजगार भारतीयों को मुफ्त वापस लाएगी सरकार: सुषमा
- 496 Views
- August 22, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं और कहा कि सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।
सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सउदी अरब में भारतीय कामगार- कृपया अपने दावे दाखिल करें और घर लौट आएं। हम आपको निशुल्क लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनरल वी के सिंह सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों की समस्या को सुलझाने के लिए गए हुए हैं। जो श्रमिक कम्पनियां बंद होने के कारण निकाल दिए गए हैं, उनको मेरी यह सलाह है की वे अपने-अपने क्लेम दर्ज करवा कर भारत लौट आएं।
उन्होंने कहा कि जब सऊदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सऊदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।