खेल
इरफान खान के जाने पर शोक में सचिन और विराट, क्रिकेट जगत में दुख की लहर
- 214 Views
- April 29, 2020
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया. वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे. दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था. इरफान खान के अचानक निधन से उनके फैंस और खेल जगत भी सदमे में हैं.
इरफान खान के अचानक चले जाने पर खेल जगत ने शोक जताया है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इरफान खान ने निधन पर अपना दुख प्रकट किया है. विराट कोहली के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी शोक जताया है, जो इरफान के अचानक जाने से हैरान हैं.
सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. वो मेरे पसंदीदा एक्टरों में से थे और मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी थीं.’ उनकी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ मैंने देखी थी, उनकी एक्टिंग शानदार थी, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं’.