व्यापार
93 अंकों की मजबूती के साथ 26,747 पर सेंसेक्स
- 515 Views
- May 30, 2016
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 93.86 अंकों की मजबूती के साथ 26,747.46 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 27.20 अंकों की बढ़त के साथ 8,183.85 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.15 अंकों की मजबूती के साथ 26,694.75 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,166.50 पर खुला.
विदेशी निवेश प्रवाह जारी रहने के बीच लिवाली समर्थन से शेयर बाजारों में तेजी शुक्रवार को भी जारी रही और सेंसेक्स लगभग 287 अंक चढ़कर बंद हुआ.