टेक्नोलॉजी
8 फरवरी के बाद से आप नहीं कर पाएंगें जीमेल का इस्तेमाल
- 297 Views
- February 04, 2017
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
यदि आप एक विंडोज एक्सपी या विंडोज विस्ता के यूजर्स हैं तो आपको जल्द ही हरकत में आने की जरूरत है. जी हां, गूगल ने पुष्टि की है कि 8 फरवरी 2017 से जीमेल, क्रोम ब्राउजर के 53वें और नीचे के वर्जंस पर पर काम बंद देगा. जिसका मतलब यह है कि जो यूजर्स अभी भी अपने डेस्कटॉप और लैपटॉप पर विंडोज एक्सपी या विंडोज विस्ता में अगर क्रोम ब्राउजर का उपयोग कर रहे हैं, तो वो गूगल वो की तरफ से मुहैया कराई जाने वाली ईमेल की सुविधा देने प्लैटफॉर्म जीमेल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
अपने ब्लॉग पर गूगल ने लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी और विस्ता का सपोर्ट बंद कर दिया है, जिसकी वजह से क्रोम ब्राउजर के 53वें और उससे नीचे के वर्जंस सुरक्षा के लिहाज से खतरों की चपेट में है.