व्यापार
3 लाख रुपए से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक की सिफारिश
- 483 Views
- July 15, 2016
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘नकद लेनदेन को लेकर विभिन्न देशों में किये गये उपायों और न्यायालयों की रिपोटोर्ं और टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुये एसआईटी का मानना है कि नकद लेनदेन की उपरी सीमा तय की जानी चाहिये।’ एसआईटी ने तीन लाख रपये से अधिक राशि के नकद भुगतान पर पूरी तरह से रोक लगाने की सिफारिश की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिये एक कानून बनाया जाना चाहिये जिसमें तीन लाख रूपये से अधिक के लेनदेन को अवैध ठहराते हुये दंडात्मक प्रावधान किया जाना चाहिये। समिति ने यह भी कहा है कि बिना हिसाब-किताब वाली राशि नकदी के रूप में रखी जाती है। प्रवर्तन एजेंसियों के छापों में समय समय पर भारी मात्रा में नकदी मिलती रही है। इस बात को ध्यान में हुये नकद लेनदेन की सीमा रखा जाना तभी सफल होगा जब नकदी के तौर रखी जाने वाली राशि की भी सीमा तय होगी।
वक्तव्य के अनुसार, ‘एसआईटी इस मामले में नकदी के रूप में रखी जाने वाली राशि की सीमा 15 लाख रूपये तय करने की बात कही है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति अथवा उद्योग को सीमा से अधिक नकदी रखने की जरूरत होती है तो वह इसके लिये क्षेत्र के आयकर आयुक्त से इसके लिये जरूरी अनुमति ले सकता है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.