देश
17 मई के बाद लॉकडाउन का क्या होगा? मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक शुरू
- 76 Views
- May 11, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
लॉकडाउन पार्ट-3 के बाद क्या होगा, इस पर आज संकेत मिल सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में सभी सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी राय रख रहे हैं. बैठक में दिया गया मुख्यमंत्रियों का फीडबैक लॉकडाउन के भविष्य में काफी अहम रहेगा. बैठक दो सत्र में होगी. पहला सत्र 3 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा. दूसरा सत्र शाम 6 बजे से शुरू होगा और बैठक का निष्कर्ष निकलने तक बैठक जारी रहेगी.
Share this: