अपराध समाचार
हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया
- 534 Views
- November 22, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
नोटबंदी के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया. सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया.
पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया, “सिसोदिया और आप के कुछ अन्य नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया गया है.”
आपको बता दें कि नोटबंदी का फैसला लागू किये जाने के दिन से ही आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले की विरोध कर रही है. आज नोटबंदी के फैसले का विरोध करने के लिए ही मनीष सिसोदिया की अगुवाई में आप नेता ‘संसद मार्च’ निकाल रहे थे.
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के फैसले का के खिलाफ कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के साथ आजादपुर मंडी में रैली की थी.