खेल
हार्दिक पांड्या तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए होंगे अहम: वीरेंदर सहवाग
- 144 Views
- August 29, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को परेशान करने वाले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का मानना है कि उभरते हुए युवा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या लंबी रेस के घोड़े हैं और अगर वह अपनी कबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो वह खेल के तीनो फॉर्मेट में टीम के लिए अहम किरदार निभाते रहेंगे.
हार्दिक ने इस साल वनडे क्रिकेट में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चाहे इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज हो या चैम्पियंस ट्रॉफी वह गेंद और बल्ले से टीम के लिए कारगर साबित हुए हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी पदार्पण किया और शतक लगाकर अपने खेल से सभी को प्रभावित किया.
सहवाग ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, “हार्दिक लंबी रेस के घोड़े हैं और वह अगर वनडे क्रिकेट में अपने पूरे 10 ओवर फेंकते हैं तो इस भारतीय टीम को हरा पाना किसी भी टीम के बहुत मुश्किल होगा.”
हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. यहीं से वह चयनकर्ताओं की नजर में आए और अब भारतीय वनडे टीम और काफी हद तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं.
भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रही है. पांच मैचों की वनडे सीरीज में उसने 3-0 की अजेय बढ़त मेजबान टीम पर ले ली है. भारत ने टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी.
श्रीलंका की टीम पर सहवाग की राय है कि वह बदलाव के दौर से गुजर रही है और टीम नई होने के कारण उसे अपने पैर जमाने में समय लगेगा.
सहवाग ने कहा, “श्रीलंका की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. उनके जितने बड़े खिलाड़ी थे, सभी संन्यास ले चुके हैं. इसलिए युवा खिलाड़यों को अनुभव हासिल करने में समय लगेगा. चैम्पियंस ट्रॉफी में एक वनडे मैच में उन्होंने ज
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.