मनोरंजन
सोनू निगम भी हुए ढिंचैक पूजा के फैन, कुमार सानू के स्टाइल में गाया ‘दिलों का शूटर’
- 287 Views
- July 12, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘पिंक स्कूटर’ जैसे गानों से सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने वाली ढिंचैक पूजा का यूनिक स्टाइल भले ही आपको पसंद ना आ रहा हो लेकिन आप उसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं. अब इस सोशल मीडिया सेंसेशन के फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड जगत के सेलेब्स भी आ गए हैं. बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने ढिंचैक पूजा का एक गाना गाया है और अपने फेसबुक पर शेयर किया है.
सोनू निगम ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो ढिंचैक पूजा का लेटेस्ट गाना ‘दिलों का शूटर’ गाते नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा है, ‘मैं रात भर इस बारे में सोच रहा था और अब मैं खुद को रोक नहीं पा रहा हूं. मैं इस समय लंदन में हूं और दिलों का शूटर गाने को कुमार सानू दा के स्टाइल में गाने की कोशिश कर रहा हूं.
सोनू निगम ने ये भी बताया है कि उनका बेटा नेवान इस आइडिया के बिल्कुल खिलाफ था, फिर वो खुद को रोक नहीं पाए.
बता दें ढिंचैक पूजा के सभी गानों को यू-ट्यूब ने कापीराइट के चलते अपने चैनल से हटा दिया है. अभी तक इस बारे में कोई ढिंचैक पूजा का पक्ष जानने को नहीं मिला है कि आखिर किन वजहों से उनके गानों को हटाया गया है. यहां पढ़ें- ‘कटप्पा’ ने की Complain तो ढिंचैक पूजा के सभी गानों को यूट्यूब ने हटाया!
आपको जानकर हैरानी होगी कि मजाक उड़ाने के लिए ही सही लेकिन ढिंचैक पूजा के गाने हर कोई देख रहा था. यू-ट्यूब पर पूजा के चैनल को करीब 1.8 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया था. ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने को तो 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके थे. ऐसे में ये खबर कि ढिंचैक पूजा के फैंस को राहत दे सकती है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.